बांग्लादेश के हैरान कर देने वाले तथ्य || surprising facts of bangladesh || factualbapu
1. यूनिसेफ के द्वारा करवाए गए एक सर्वे में यह रोचक खुलासा हुआ है कि बाल विवाह के मामले में बांग्लादेश का नंबर नाइजीरिया के बाद आता है यही नहीं पूरी दुनिया में बाल विवाह के मामले में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर आता है. बंगलादेश में सैकड़ों मामले हर साल ऐसे भी आते हैं जिसमें केवल पैसे या अन्य परिवारिक दबाव के चलते कम उम्र की लड़कियों की शादी बुजुर्गों के साथ कर दी जाती है.
2. छोटा सा बंगला देश आबादी के मामले में बड़े-बड़े देशों को मात देता है. यह बहुत हैरानी की बात है कि बांग्लादेश जैसा छोटा देश आबादी के मामले में दुनिया में आठवें नंबर पर आता है जो एक बहुत ही गंभीर बात है. बांग्लादेश में प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है।
3. बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। जो बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा है। बांग्लादेश में 5 साल के राष्ट्रपति का चुनाव होता है, यहां कोई भी 2 बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता।
4. बांग्लादेश का इतिहास भारत से बहुत ज्यादा मजबूती से जुड़ा हुआ है तथा भारत की प्राचीन सभ्यताओं का शासन बांग्लादेश तक में रहा है. यहां प्राचीन भारतीय साम्राज्य जैसे गुप्त, मगध तथा मुगलों का शासन रहा है. प्राचीन समय में ढाका पूरे दक्षिण एशिया का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली केंद्र था.
5. बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में 15 लाख से अधिक लोगों को मौत के गले लगना पड़ा था। बांग्लादेश ने 26 मार्च 1971 में अपनी आजादी की घोषणा की, जो 16 दिसंबर 1971 को मिली। बांग्लादेश ने 4 नवंबर 1972 को अपना संविधान अंगीकार किया।
6. खेलों के मामले में बांग्लादेश का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है. जबकि बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है. टेस्ट क्रिकेट में भी बांग्लादेश को मान्यता मिली हुई है तथा यह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला एशिया का चौथा देश है.
7. बांग्लादेश की 80% आबादी किसान है। जो खेती पर निर्भर है। बांग्लादेश कपड़ों के निर्यात से सर्वाधिक आमदनी प्राप्त करता है। बांग्लादेश के लोग कम मुस्कराते हैं।
8. बांग्लादेश में हर साल 80 से अधिक फिल्में बनती हैं। बांग्लादेश में भारतीय फिल्म स्टार राहुल रॉय की गिनती बड़े स्टार्स में होती है।
9. कटहल बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल है और बाघ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु तथा लिली बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल है.
10. बांग्लादेश में एग्जाम के दौरान नकल करने को बहुत गंभीर अपराध माना जाता है तथा बांग्लादेश में एग्जाम के दौरान नकल करने पर पकड़े जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है.
11. बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘अमर सोनार बांग्ला’ गुरूदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमश: भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है।
12. बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में हरे और लाल दो रंग प्रयोग किए गए हैं. जहां हरा रंग खुशहाली और प्रगति का प्रतीक है वही लाल रंग बांग्लादेश मुक्ति की लड़ाई में अपना खून बहाने वाले सेनानियों को एक श्रद्धांजलि है.
13. बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर महास्थानगढ़ है। सबसे पहले संगठित रूप से इसी शहर में लोग बसे थे। बांग्लादेश के उत्तरी पूर्वी भाग स्थित सियालहट भी काफी पुराना शहर है। जहां तमाम धरोहर हैं।
14. बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में सबसे बड़ा सहयोगी है। मौजूदा समय में बांग्लादेशी शांति सैनिक कांगो, लाइबेरिया, दारफुर, हैती, लेबनान, दक्षिण सूडान, साइप्रस जैसे विवादित देशों में तैनात हैं।
15. सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। सुंदरवन का 40 फीसदी हिस्सा भारत में है, तो 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश में। सुंदरवन को यूनेस्को ने ‘विश्व हेरिटेज साइट’ में शामिल किया है, जो सुंदरी के पेड़ों के नाम पर रखा गया है। सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर रहते हैं।
16. बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है। बांग्लादेश भले ही गरीब देश है, पर ढाका आबादी समेत तमाम मापदंडों पर दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है।
17. बांग्लादेश की आर्मी में 3 लाख सैनिक हैं। जिनमें रिजर्व सैनिक भी शामिल हैं। बांग्लादेश की वायुसेना में 22,000 जवान हैं तो नौसेना में 24 हजार जवान।
बांग्लादेश के हैरान कर देने वाले तथ्य || surprising facts of bangladesh || factualbapu
0 टिप्पणियाँ